विधायकों की तू-तू मैं-मैं ! पूर्व विधायक के बयान पर जमकर विफरे वर्तमान विधायक


बोकारो (BOKARO): जैसे-जैसे आम ग्रामीणों के हित में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम होता जा रहा है. वैसे-वैसे गोमिया में राजनीतिक पारा गरम होते चला जा रहा है. इसी कड़ी में गोमिया के विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने पेटरवार स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर पूर्व विधायक के खिलाफ जमकर हमला बोला. कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र के एक पूर्व नेता जिनके बारे में जितने संज्ञा और सर्वनाम लगाया जाए वह कम पड़ जाएगा. एक तरफ ग्रामीणों के हित में सरकारी कार्यक्रम हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ पूर्व विधायक बेतुका बयान बाजी करते नजर आ रहे हैं.
पूर्व विधायक पर साधा निशाना
मौके पर विधायक पूर्व विधायक पर भी जमकर निशाना साधा. कहा कि वो अपनी ईमानदारी की बात करते हैं. अगर वह इतने ही इमानदार थे तो कोयला चोरी के आरोप में उनकी सदस्यता क्यों चली गई थी. दूसरे को पाठ पढ़ाने चले है ये ऐसे नेता है. जब तक आजसू पार्टी का नाम नहीं लेते तब तक इनके पेट में दर्द होता रहता है. कहा कि 2019 में हराया हूं,और 2024 में भी हराऊंगा। ऐसे नेता को बोरिया बिस्तर समेत मूरबन्दा भेजने का काम गोमिया की जनता करेगी. विधायक लम्बोदर महतो ने कहा कि इतना ही मर्द है तो अपने गृह जिला रामगढ़ से चुनाव लड़कर दिखाएं. कितना बड़ा मर्द है, वहां चन्द्र प्रकाश चौधरी से डर लगता हैं.
विधायक ने पूर्व विधायक को उल्लू तक कहते हुए कहा कि उल्लू को अपनी बड़ी आंख नहीं दिखती है, दूसरे का आंख ही उसे दिखाई देता है. साथ ही कहा कि काला चस्मा लगाए रहता है, इस लिए उन्हें सभी जगह अंधेरा ही अंधेरा दिखाई पड़ता है. उन्होंने कहा कि टीटीपीएस ललपनिया में 41 प्रतिशत कमीशन का खेल होता है. पूर्व विधायक ने उक्त परियोजना में अपने संबंधियों के नाम से भेंडर कोड़ ले रखा है,जिससे स्थानीय संवेदकों को वहां काम नहीं मिल रहा है. इसी तरह धवैया में भी अपने संबंधियों के नाम से कई एकड़ जमीन ले रखा है.
रिपोर्ट: संजय कुमार, गोमिया/बोकारो
4+