मवेशी लदा ट्रक पलटा, दर्जनों मवेशी की मौत, तस्करी के लिए ले जाने की संभावना

    मवेशी लदा ट्रक पलटा, दर्जनों मवेशी की मौत, तस्करी के लिए ले जाने की संभावना

    देवघर (DEOGHAR): देवघर में एक हृदयविदारक घटना घटी है. जिला के सारठ-खागा मुख्य सड़क पर मुर्गाबानी मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर एक ट्रक सड़क किनारे पलट गई. जानकारी के अनुसार ट्रक में ठूस-ठूस कर मवेशी लदा हुआ था. ट्रक पलटने से दर्जनों बेजुबान मवेशी की मौत हो गई, जबकि दर्जनों घायल है. ट्रक पलटते ही जोरदार आवाज़ होने से आसपास के लोग जमा होने लगे. इसी बीच स्थानीय खागा थाना की पुलिस को भी सूचना दी गई.स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से ट्रक में लदा मवेशियों को बाहर निकाला गया.जिनकी मौत हो गयी उसे अलग रखा गया और जो घायल है उसका इलाज पशु चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है.एक साथ बड़ी संख्या में मवेशी की हुई मौत से स्थानीयों में गुस्सा देखने को मिल रहा है.

    चालक और उपचालक को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ

    बता दें कि नागालैंड नंबर की गाड़ी में मवेशी का मिलना यह तस्करी का मामला प्रतीत होता है.इस रास्ते बंगाल ले जाने की संभावना जताई जा रही है.खैर बात जो भी हो इस तरह बेजुबानों की मौत किसी भी तरह से जायज ठहराया नही जा सकता.फिलहाल पुलिस ट्रक के चालक और उपचालक को हिरासत में लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर रही है.

    रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news