गिरिडीह: अज्ञात अपराधियों ने ट्रक चालक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

    गिरिडीह: अज्ञात अपराधियों ने ट्रक चालक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

    गिरिडीह (GIRIDIH) : डुमरी जिले में अपराधियों ने एक ट्रक चालक को गोली मारकर घायल कर दिया. गोली लगने से चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया है. जानकारी के अनुसार ट्रक एनएच 19 पर खराब खड़ी थी. तभी स्विफ्ट कार पर सवार होकर कुछ अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.  

    लूट का विरोध करने पर चलाई गोली

    बताया जाता है कि एनएच 19 पर धनबाद की ओर से आ रही एक ट्रेलर इसरी बाजार तूरी टोला के समीप खराब हो गई थी. जिसके बाद चालक औऱ खलासी गाड़ी में ही सो रहे थे. तभी वहां एक स्विफ्ट कार ट्रेलर के समीप आकर रुकती है और कार से चार-पांच की संख्या में अपराधी निकलते हैं. औऱ लूटपाट करने की कोशिश करते हैं. जिसके बाद जब ट्रक का चालक उन्हें रोकने का प्रयास करता है तो अपराधियों के द्वारा चालक को गोली मार दी जाती है. जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो जाता है. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हथियार लेकर सभी आरोपी वहां से फरार हो जाते है.

    जांच में जुटी पुलिस

    वहीं इस घटना की जानकारी वहां के स्थानीय पुलिस दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल चालक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेज दिया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए अपराधियों के पहचान करने में जुट गई है. पुलिस खलासी से पूछताछ कर अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है. स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    रिपोर्ट. दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news