DUMKA: ट्रक और बाइक की टक्कर, बाइक चालक की घटनास्थल पर ही हुई मौत


दुमका (DUMKA): दुमका जिला के जरमुंडी थाना के बासुकीनाथ-देवघर मुख्य मार्ग पर बजरंगबली मोड़ के पास ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई. इस घटना में बाइक चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गई है.
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
मृतक की पहचान जरमुंडी निवासी सर्वेश्वर मिस्त्री के रूप में हुई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही शव रखकर दुमका देवघर मुख्य मार्ग जाम कर दिया. सूचना मिलते ही जरमुंडी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी. पुलीस मामले की जांच कर रही है. चालक ट्रक छोड़कर फरार बताया जा रहा है. टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक चालक दूर जा गिरा जबकि बाइक ट्रक में ही फंस गया.
झारखंड और भारत में क्या है आंकड़ा
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में सड़क हादसों में मारे गए 10 लोगों में से कम से कम एक भारत से होता है. भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले साल रोड एक्सिडेंट्स इन इंडिया-2020 नामक एक रिपोर्ट जारी की थी. जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2020 में कुल 1,20,806 दुर्घटनाओं में से 43,412 राष्ट्रीय राजमार्गों पर, 30,171 राज्य राजमार्गों पर और 47,223 अन्य सड़कों पर हुईं. वर्ष 2020 के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सड़क हादसे में 1,31,714 लोगों की जान गई और 3,48,279 लोग घायल हुए. हर एक सौ सड़क हादसे में 36 लोगों की जान गई जो कि साल 2019 के 33 के मुकाबले कहीं अधिक है. इधर, झारखंड में वर्ष 2017 में 40 मौतें हुई थी. जबकि वर्ष 2018 में 72, वर्ष 2019 में 93, वर्ष 2020 में 119 और वर्ष 2021 में 132 मौतें सड़क हादसे में हुई हैं.
4+