51 फीट लंबे तिरंगे के साथ झरिया में निकली कारगिल विजय दिवस पर तिरंगा यात्रा


धनबाद (DHANBAD): कारगिल विजय दिवस पर आज झरिया में तिरंगा यात्रा निकाली गई. देश भक्ति गीत की धुन पर 51 फीट लंबे तिरंगा के साथ हर कदम आगे बढ़ रहे थे. यह यात्रा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में निकाली गई. यात्रा में भारी संख्या में पार्टी के नेता, युवक, महिलाएं हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे.
कारगिल युद्ध को ऑपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाता है. यह यात्रा भारतीय जनता युवा मोर्चा झरिया की ओर से निकाली गई थी. कतरास मोड़ से शुरू हुई यात्रा चिल्ड्रन पार्क में जाकर खत्म हुई. यात्रा में जिलाअध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, राजकुमार अग्रवाल, विष्णु त्रिपाठी,अरिंदम बनर्जी, नगर अध्यक्ष अरुण साव, दिलीप भारती, उमेश यादव, सुमन अग्रवाल, अखिलेश सिंह, स्वरूप भट्टाचार्य, बाबू जॆना, रंजीत रवानी, जीतन सिंह, रामप्रकाश सिंह, मनू सिंह, अनिल, श्रवण राम,अभिषेक सिंह,जितेंद्र प्रसाद,दीपक बाउरी, शुभम चौबे,अनिकेत सेनगुप्ता,मनोज यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकडों कार्यकर्ता शामिल हुए.
4+