झारखंड विधानसभा परिसर में लालचंद महतो को दी गई श्रद्धांजलि

    झारखंड विधानसभा परिसर में लालचंद महतो को दी गई श्रद्धांजलि

    रांची(RANCHI) - झारखंड के पूर्व मंत्री लालचंद महतो के पार्थिव शरीर को झारखंड विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि दी गई. उनके पार्थिव शरीर पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने पुष्प अर्पित किया. विधानसभा के प्रभारी सचिव ने भी उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कहा कि लालचंद महतो का निधन झारखंड की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है. झारखंड के हितों के लिए वे हमेशा संघर्ष करते रहे. ईश्वर उन्हें शांति प्रदान करे. विधानसभा अध्यक्ष ने लालचंद महतो के परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की. उनके पार्थिव शरीर को बेरमो ले जाया गया. इधर झारखंड में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने उनके निधन पर शोक जताया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news