आदिवासी छात्र की हत्या मामला : पुलिस ने की दूसरी गिरफ्तारी, एक की तलाश जारी

    आदिवासी छात्र की हत्या मामला : पुलिस ने की दूसरी गिरफ्तारी, एक की तलाश जारी

    दुमका (DUMKA):  विगत रविवार को दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव के समीप एक आदिवासी छात्र की पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी. छात्र आनंद लाल सोरेन का कसूर बस इतना था कि उसकी बाइक से एक पशु को धक्का लग गया था. परिजनों द्वारा 3 नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था. इस हत्या कांड को लेकर आदिवासी समाज में आक्रोश व्याप्त था. स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न संगठनों द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया जा रहा था. गत सोमवार और गुरुवार को लोगों ने दुमका भागलपुर मार्ग को घंटों जाम रखा था. जाम तोड़वाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी. 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद कल जाम समाप्त हुआ था.

    यह भी पढ़े:

    वूमेन एशियाई चैंपियनशिप :  जापान ने मलेशिया को किया 3-0 से परास्त

    जाल बिछाकर पुलिस ने दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

    जैसे-जैसे समय बीत रहा था पुलिस की बेचैनी बढ़ती जा रही थी. आखिरकार पुलिस ने जाल बिछाया जिसमें एक आरोपी फस गया. शुक्रवार को कोर्ट रोड से पुलिस ने संतोष यादव नामक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को आशंका थी कि पुलिस के बढ़ते दबिश के कारण आरोपी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकता है. आखिरकार वही हुआ. पुलिस ने कोर्ट रोड से उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया. पुलिस द्वारा रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी गयी.

    एक आरोपी अभी भी फरार

    इस हत्याकांड का एक नामजद आरोपी मुकेश यादव ने बुधवार को ही कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था. जबकि तीसरा आरोपी अभी भी पुलिस  की गिरफ्त से बाहर है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news