एमजीएम अस्पताल में टोर्च जलाकर किया गया इलाज, बिजली चले जाने से सभी परेशान

    एमजीएम अस्पताल में टोर्च जलाकर किया गया इलाज, बिजली चले जाने से सभी परेशान

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : देश में गर्मी की वजह से जगह-जगह पानी और बिजली की किल्लत हो गई है. जिससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में जरूरी स्थानों पर बिजली का चले जाना किसी आफत से कम नहीं है. ऐसा ही एक मामला जमशेदपुर में देखने को मिला जहां एमजीएम अस्पताल में अचानक बिजली चले जाने से मरीजों और डॉक्टरों की हालत खराब हो गई ऐसे में काम करना दुश्वार हो गया और वहां मौजूद तमाम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. एमजीएम अस्पताल आए दिन किसी ना किसी कारनामो से सुर्खियां बटोरता रहा है. एमजीएम अस्पताल में लगभग दो घंटे बिजली गुल रही. हालांकि ओपीडी के एमसीबी मे आग लग जाने के कारण यहाँ बिजली गुल रही. सभी दो घण्टे तक काफी ज्यादा परेशान रहे.

    अस्पताल में तमाम लोग परेशान

    एमजीएन अस्पताल के ओपीडी मे लगे एमसीबी में शार्टसर्किट से आग लगने यहाँ से सप्लाई होने वाली बिजली बाधित हो गई, और अस्पताल में तमाम लोग परेशान रहे. बिजली आपूर्ति बंद रहने से यहाँ मरीजों तथा डाक्टरों को भी काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा है.  भीषण गर्मी मे बिना बिजली के मरीजों का हॉल बेहाल हो गया, हालांकि इसके बावजूद डाक्टरों मे टोर्च लाइट जलाकर मरीजों की जाँच को जारी रखा था.

    व्यवस्था पर उठा सवाल

    अस्पताल के उपाधिक्षक डॉ नकुल चौधरी ने कहा की एमसीबी को ठीक करने का काम चल रहा है, उन्होंने कहा की इस मामले को लेकर वें गंभीर है और जुस्को प्रबंधन जिनके द्वारा अस्पताल मे बिजली सप्लाई की जाती है उनसे इस गंभीर विषय मे वें बातचीत कर तमाम समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे ताकि आगे से ऐसी समस्या न हो इसके किये विभाग से बात कर समस्या को ठीक किया जाएगा. आप को जानकारी के लिए बात दें कि जमशेदपुर का एमजीएन अस्पताल कोल्हान का एक मात्र सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, जंहा पूरे कोल्हान से मरीज इलाज करवाने पहुंचते है, अगर यंहा इस तरह की व्यवस्था है तो आप समझ सकते है कि सरकारी महकमों का क्या हाल है, सरकार तो दावा करती है, नगर इस तरह की व्यवस्था की पोल खोलता दिख रहा है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news