Breaking : झारखंड में अधिकारियों का ट्रांसफर ताबड़तोड़ जारी, अब नवप्रोन्नत 78 और प्रतीक्षारत 31 डीएसपी की हुई पोस्टिंग

    Breaking : झारखंड में अधिकारियों का ट्रांसफर ताबड़तोड़ जारी, अब नवप्रोन्नत 78 और प्रतीक्षारत 31 डीएसपी की हुई पोस्टिंग

    रांची (TNP Desk) : झारखंड में बीते एक माह से अधिकारियों की लगातार ट्रांसफर-पोस्टिंग हो रही है. अभी राज्य सरकार से नवप्रोन्नत 78 डीएसपी की पोस्टिंग की है. इससे संबंधित अधिसूचना मंगलवार देर रात गृह विभाग ने जारी कर दिया है. इन डीएसपी का सीआईडी विशेष शाखा सहित अन्य पुलिस विंग में तैनाती की गई हैं. साथ ही 31 प्रतीक्षारत डीएसपी को भी पदस्थापित किया गया है. 

    जारी अधिसूचना के अनुसार राजभल्लव पासवान को एसआईएसएफ बोकारो, लक्ष्मण प्रसाद को सीसीआर देवघर, अरुणा मिश्रा को जैप 6 जमशेदपुर, प्रमोद सिंह को आईआरबी 1 जामताड़ा, अशोक पासवान को जैप 9 साहिबगंज, अनिल एक्का को एसीबी रांची, अटल सांडिल को एसीबी रांची, किशोर तिर्की को आईआरबी 9 गिरिडीह, गोवर्धन उरांव को आईआरबी 6 गुमला, अजीत अरुण एक्का को एसीबी रांची, सुधीर सुरीन को स्पेशल ब्रांच रांची, मुनू टुडू को एसीबी रांची में तैनात किया गया है.

    कहां हुई है पोस्टिंग

    नलिन कुमार मरांडी को जेएपीटीसी पदमा, अर्जुन पूर्ति को स्पेशल ब्रांच रांची, रफायल मुर्मू को स्पेशल ब्रांच रांची, चंद्रमोहन हांसदा को सीआईडी रांची, रामजी महतो को स्पेशल ब्रांच रांची, अलबिनुस इंदवार को एसीबी रांची, प्रकाश टोप्पो को स्पेशल ब्रांच रांची, अनूप बीपी केरकेट्टा को आईआरबी 9 गिरिडीह, संतोष कुमार को एसटीएफ रांची, दीपाली नायक को जैप 10 होटवार, मनोज कुमार सिंह को सीसीआर हजारीबाग,सतीश सिन्हा को सीआईडी रांची, श्रीनिवास सिंह को स्पेशल ब्रांच रांची, जय गोविंद प्रसाद गुप्ता को रेल धनबाद, रमाकांत तिवारी को सीआईडी रांची में तैनात किया गया है.

    रविंद्र कुमार सिंह को सीआईडी रांची में किया गया प्रतिनियुक्ति

    शैलेश चौहान को एसटीएफ रांची, संजय कुमार 2 को झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग, मुन्ना प्रसाद गुप्ता को एसटीएफ रांची, रमेश कुमार को स्पेशल ब्रांच रांची, संजय कुमार 3 को जैप 1 रांची, श्रीनिवास को डीआईजी ऑफिस रांची, राजीव रंजन लाल को स्पेशल ब्रांच रांची, सुनील कुमार चौधरी को एसीबी रांची, संजीव कुमार 1 को आईआरबी 9 गिरिडीह, रविंद्र कुमार सिंह को सीआईडी रांची, विद्या शंकर को आईआरबी 2 पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) कैंप मुसाबनी के पद पर पदस्थापित करते हुए साइबर अपराध की रोकथाम के लिए जमशेदपुर जिला में प्रतिनियुक्ति किया गया है.

    इन अधिकारियों की यहां हुई पोस्टिंग

    इसी प्रकार राज कुमार यादव को सीआईडी रांची, सुधीर कुमार चौधरी को स्पेशल ब्रांच रांची, कृष्ण मुरारी को स्पेशल ब्रांच रांची, आबिद खान को आईआरबी 9 गिरिडीह, शिव प्रकाश को ट्रैफिक डीएसपी रांची, नीरज कुमार को स्पेशल ब्रांच रांची, प्रभाष नाथ मिश्रा को आईआरबी 2 पश्चिमी सिंहभूम, राम नारायण चौधरी को डीएसपी खलारी, विजय रंजन कुमार को झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग, मंजू कुमारी को जैप 6 जमशेदपुर, सुमन कुमार सुमन को स्पेशल ब्रांच रांची में तैनात किया गया है. यदु साव को अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय रांची, इंद्रदेव राय को एसीबी रांची, कौशलेंद्र कुमार झा को टीटीएस जमशेदपुर, मनोज कुमार ठाकुर को झारखंड सशस्त्र पुलिस बल 8 जमशेदपुर, राजेश कुमार सिन्हा को एसीबी रांची, भरत राम को सीआईडी, रांची, शिवपूजन बहेलिया को एसीबी, रांची, दीपक कुमार को विशेष शाखा रांची, झानो हासदा झारखंड सशस्त्र पुलिस बल जमशेदपुर, राधे श्याम दास को विशेष शाखा रांची,राजेंद्र प्रसाद रजक को विशेष शाखा रांची में तैनात किया गया है.

    बुधराम उरांव को झारखंड जगुआर रांची में किया गया तैनात

    बिनेश लाल को मुख्यालय गोड्डा,राजेंद्र प्रसाद रजक को विशेष शाखा, रांची, विश्वनाथ सिंह को आईआरबी 01 जामताड़ा, सत्येंद्र प्रसाद को (एसआईबी) विशेष शाखा रांची, अशोक कुमार दास को आईआरबी 01जामताड़ा, बनारसी प्रसाद को झारखंड सशस्त्र पुलिस बल 3 धनबाद, दयानंद आजाद को मुख्यालय लातेहार, सुजीत राय को सीटीसी मुसाबनी, धर्मदेव पासवान को झारखंड जगुआर रांची, बालकृष्ण भगत को झारखंड जगुआर रांची, नोएल भूषण मिंज को स्पेशल ब्रांच रांची, बुधराम उरांव को झारखंड जगुआर रांची, नयन सुख दाडेल को जैप 3 धनबाद में तैनात किया गया है.

    जय प्रकाश टोप्पो को आईआरबी 2 खूंटी, सावना खड़िया को आईआरबी 4, परमेश्वर लेयांगी को जेपीटीसी पदमा, सुलेखा इसाबेला टुडू को जैप 10 होटवार, गंदरु भगत को स्पेशल ब्रांच रांची का डीएसपी बनाया गया है. साथ ही आदेश दिया गया है कि वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है और उनका पदस्थापना कहीं नहीं किया गया है वह पुलिस मुख्यालय में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे.

    प्रतीक्षारत डीएसपी अरविंद कुमार सिन्हा बने झारखंड जगुआर के डीएसपी

    दूसरी ओर प्रतीक्षारत डीएसपी अरविंद कुमार सिन्हा को रांची के झारखंड जगुआर का डीएसपी, राजा कुमार मित्रा को देवघर के झारखंड सशस्त्र पुलिस बल 5 का डीएसपी, जयदीप लकड़ा को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के मनोहरपुर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ओमप्रकाश तिवारी को रांची के झारखंड सशस्त्र पुलिस बल दो का डीएसपी बनाया गया है.

    प्राण रंजन कुमार को पलामू के लेस्लीगंज के झारखंड सशस्त्र पुलिस बल 8 का डीएसपी, मनीष चंद्र लाल को हजारीबाग के झारखंड सशस्त्र पुलिस बल सात का डीएसपी, विकास आनंद लांगुरी को जामताड़ा का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,अजय कुमार-2 को झारखंड जगुआर का डीएसपी, सतीश चंद्र झा को धनबाद के गोविंदपुर का डीएसपी बनाया गया है. इसके अलावा भी अन्य पुलिस पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news