रांची के 11 पुलिस कर्मियों का तबादला और पदस्थापन, कई थाना प्रभारी बदले गये

    रांची के 11 पुलिस कर्मियों का तबादला और पदस्थापन, कई थाना प्रभारी बदले गये

    रांची(RANCHI) - रांची जिले में विधि व्यवस्था संधारण को बेहतर बनाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कई थाना प्रभारियों का तबादला किया है. पुलिस लाइन में पदस्थापित कई पुलिस पदाधिकारियों को थाना प्रभारी बनाया गया है. इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारियों में आलोक कुमार को यातायात थाना प्रभारी लालपुर, वेंकटेश कुमार को चुटिया का थाना प्रभारी विनोद कुमार को अरगोड़ा से हटाकर सुखदेव नगर थाना का दायित्व दिया गया है. संजय कुमार को अरगोड़ा का थाना प्रभारी बनाया गया है.

    कानून व्यवस्था बनाये रखना उद्देश्य 

    वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी जिलादेश के अनुसार दयानंद कुमार को लोअर बाजार का थाना प्रभारी, इम्तियाज अहमद को कोतवाली यातायात थाना का प्रभारी,जॉन मुर्मू को जगरनाथपुर यातायात थाना प्रभारी, मधुसूदन मोदक को दिल्ली मार्केट थाना का प्रभारी, ममता कुमारी को लालपुर थाना का प्रभारी और लक्ष्मीकांत को डोरंडा का थाना प्रभारी बनाया गया है.

    तत्काल योगदान देने का निर्देश 

    सभी थाना प्रभारियों को तत्काल योगदान देने का वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने निर्देश दिया है. जानकारी के अनुसार थाना से हटाए गए कई इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारियों को वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रखा गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news