रेफरल जज व मध्यस्थों का  प्रशिक्षण शिविर ,101 वादों का निपटारा भी 

    रेफरल जज व मध्यस्थों का  प्रशिक्षण शिविर ,101 वादों का निपटारा भी 

       धनबाद(DHANBAD) | झालसा के तत्वावधान  में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार  राम शर्मा के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत तथा रेफरल जज एवं मध्यस्थों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.  इस संबंध में अवर न्यायाधीश  सह प्रभारी सचिव श्वेता कुमारी ने बताया कि आज मासिक लोक अदालत में कुल 12 बैंचों का गठन किया गया था. जिन में 101 वादों का निपटारा किया गया एवं 6 लाख 67 हजार 57 रुपए की रिकवरी हुई.

    मध्यस्थता की बारीकियों के बारे में भी प्रशिक्षण 

    साथ ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय प्रथम प्रेमलता त्रिपाठी के द्वारा रेफरल जज एवं मध्यस्थों को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से म ध्यस्थता की बारीकियों के बारे मे प्रशिक्षित किया गया. इस दौरान न्यायाधीश के द्वारा एडीआर की बारीकियों के बारे में बताया गया. उन्होंने कहा कि सभी की नैतिक जिम्मेवारी है कि मध्यस्था के माध्यम से वादी एवं प्रतिवादी पक्षों को सुनकर त्वरित एवं सुलभ न्याय दिलाने में सहयोग करे. जिससे वादी एवं प्रतिवादी पक्ष के समय और धन की बचत हो सके और समाज में आपसी सौहार्द बना रहे. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news