बंगाल के शक्तिगढ़ में ट्रेन दुर्घटना ,जानिए परिचालन पर क्या हुआ असर 

    बंगाल के शक्तिगढ़ में ट्रेन दुर्घटना ,जानिए परिचालन पर क्या हुआ असर 

    धनबाद(DHANBAD) | बुधवार की देर रात को बर्दवान - हावड़ा रूट पर शक्तिगढ़ रेलवे स्टेशन से पहले बंडेल  लोकल ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से धनबाद होकर गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई है.  हावड़ा को धनबाद से  जाने वाली कोलफील्ड एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है.  दुर्घटना के बाद से ही डाउन लाइन की ट्रेनों को  गोमो से ही रूट बदल दिया गया.  ट्रेन गोमो -आद्रा  होकर हावड़ा पहुंची.  

    बंडेल  लोकल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे 

    जानकारी के अनुसार बुधवार की रात शक्तिगढ़ स्टेशन  से ठीक पहले बर्दवान  बंडेल  लोकल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए.  उसी समय उसी ट्रैक पर मालगाड़ी आ गई, इस वजह से यह दुर्घटना हुई.  दुर्घटना के कारण जोधपुर- हावड़ा सुपरफास्ट को धनबाद- प्रधानखानता- आसनसोल के बदले गोमो - खड़कपुर होकर चलाया गया.  इसी प्रकार कालका हावड़ा मेल और मुंबई हावड़ा मेल भी धनबाद नहीं आई. ट्रेनों के रूट बदलने और कोलफील्ड एक्सप्रेस को रद्द करने से धनबाद से जाने वाले यात्रियों को बड़ी परेशानी हुई. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news