कोडरमा(KODERMA):कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-जमुना मुख्य मार्ग के जलवाबाद के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.जिसमे बाइक सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.मृतक की पहचान नवलशाही निवासी 62 वर्षीय दिनेश्वर ठाकुर पिता स्व.बबून ठाकुर तथा उनके दामाद गिरिडीह के चिलगा गांव निवासी 35 वर्षीय सचिन ठाकुर के रूप में की गई है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गिट्टी लदा एक हाईवा डोमचांच से कोडरमा की ओर आ रही थी.वहीं उस हाईवा के ठीक पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दिनेश्वर ठाकुर तथा उनके दामाद सचिन ठाकुर कोडरमा की ओर आ रहे थे.इसी दौरान नागरखारा के समीप बाइक सवार द्वारा हाईवा से ओवरटेक करने का प्रयास किया गया.
मौके पर 2 की मौत
इसी बीच बाइक सवार हाईवा की चपेट में आ गया और बाइक हाईवा में ही फंसा रह गया. इस दौरान बाइक का हाईवे में फंस जाने के कारण करीब 100 मीटर तक हाईवा उक्त बाइक व उस पर सवार दोनों लोगों को घसीटते हुए जलवाबाद तक पहुंच गया. इस दौरान बाइक सवार दोनों लोगों के शरीर के चिथड़े उड़ गए और उनके शरीर के कई टुकड़े सड़कों पर बिखर गए.यह दुर्घटना इतनी दर्दनाक थी कि मृतक का पहचान भी नहीं हो पा रही थी। इधर घटना की सूचना कोडरमा थाना को दी गई, जिसके पश्चात कोडरमा थाना के जवान मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल कर रहे है.पुलिस ने हाईवा चालक व उपचालक को हिरासत में ले लिया है वहीं उक्त हाईवा को भी जब्त कर लिया है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इधर इस हादसे के बाद घटना स्थल पर कई लोग इकट्ठा हो गए है.वहीं पुलिस फिलहाल शव के शिनाख्त में जुट गई है. इधर घटना की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से नवलशाही तक पहुंची. जिसके पश्चात दिनेश्वर ठाकुर के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के कपड़ो तथा बाइक से उनकी शिनाख्त की.पुलिस फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज चुकी है.
रिपोर्ट-अरुण बर्नवाल
Thenewspost - Jharkhand
4+


