गिरिडीह के ईसरी बाजार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की जोरदार टक्कर में दो की मौत


गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह जिला अंतर्गत इसरी बाजार शिवाजी नगर के पास तेज रफ्तार दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई इसमे एक बाइक में सवार दो लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
जांच में जुटी पुलिस
घायलों को स्थानीय लोगों एवं निमियाघाट पुलिस की मदद से डुमरी रेफरल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उच्च स्तरीय इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया गया,वहीं मृतकों के शव को निमियाघाट पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह भेज दिया है.
दो बाइक की जोरदार टक्कर में दो की मौत
मृतकों में हैदर अली (28) जो निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरंगा माटी के निवासी थे तो वही दूसरा मृतक किशन ठाकुर (32) बोकारो जिले के पेंक गांव के निवासी थे जो रांगामाटी अपने ससुराल आए थे.
रिपोर्ट-दिनेश कुमार
4+