धनबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने टोटो को मारी टक्कर, महिला और बच्ची की मौत

    धनबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने टोटो को मारी टक्कर, महिला और बच्ची की मौत
    जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने एक टोटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें सवार एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

    धनबाद (DHANBAD): जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने एक टोटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें सवार एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

    यह दुर्घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बरवा गहीरा मोड़ के पास हुई. बताया जा रहा है कि टोटो में सवार गुजरा मोहली अपनी पत्नी फुलमणी देवी और बच्चों के साथ कहीं जा रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार ने टोटो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

    हादसे में महिला फुलमणी देवी और उनकी एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पति गुजरा मोहली और उनकी दूसरी पुत्री सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

    सभी घायलों का इलाज धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह दर्दनाक हादसा हो गया. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

    रिपोर्ट : नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news