BREAKING: MGM अस्पताल में दर्दनाक घटना, मरीज ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

    एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. महात्मा गांधी मेमोरियल कालेज अस्पताल (एमजीएम) अस्पताल में शुक्रवार तड़के करीब चार बजे एक मरीज ने चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी

    BREAKING: MGM अस्पताल में दर्दनाक घटना, मरीज ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. महात्मा गांधी मेमोरियल कालेज अस्पताल (एमजीएम) अस्पताल में शुक्रवार तड़के करीब चार बजे एक मरीज ने चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी.

    जानकारी के अनुसार, मरीज अस्पताल के मेडिसिन विभाग में बेड नंबर 419 पर भर्ती था और उसका इलाज चल रहा था. बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले उसने अपनी मां से शौचालय जाने की बात कही और वार्ड से बाहर निकल गया. कुछ ही देर बाद वह अस्पताल की चौथी मंजिल पर पहुंचा और वहां से नीचे छलांग लगा दी.

    घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मरीज की मां ने शोर मचाते हुए लोगों से मदद की अपील की. अस्पताल कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल मरीज को इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

    बताया जा रहा है कि मरीज को करीब तीन दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल इस घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. अस्पताल प्रबंधन और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मरीज ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news