Breaking : दुखद घटना ! छह दोस्तों के साथ धनबाद से मैथन डैम आए युवक की डूबने से हुई मौत, घंटों मेहनत के बाद निकला जा सका,जानिए कहा का रहने वाला था मृतक

    Breaking : दुखद घटना ! छह दोस्तों के साथ धनबाद से मैथन डैम आए युवक की डूबने से हुई मौत, घंटों मेहनत के बाद निकला जा सका,जानिए कहा का रहने वाला था मृतक

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद के कुसुम विहार से मैथन डैम छह साथियों के साथ घूमने आए औरंगाबाद के रहने वाले पिंटू चौधरी नामक 30 वर्षीय युवक की डैम में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई है. घटना गुरुवार संध्या करीब 3 बजे की बताई गई है. 

    6 युवक एक कार से धनबाद के कुसुम विहार से मैथन डैम स्थित छठ घाट पहुंचे. जहां घूमने फिरने के बाद सभी लोग नहाने लगे. इसी क्रम में पिंटू चौधरी नामक युवक डूबने लगा. हालांकि साथियों ने बचाने का प्रयास किया. परंतु वह डूब गया. बाद में दोस्तों की सूचना पर मैथन पुलिस के सहयोग से स्थानीय नाविकों ने करीब 2 घंटे के प्रयास के बाद शव को ढूंढ निकाला.

    मैथन पुलिस मृतक पिंटू चौधरी को मैथन स्थित डीवीसी के बीपी नियोगी अस्पताल में जांच पड़ताल कर लाश को रखवा दिया है और आगे की जांच की जा रही है .इस दौरान मृतक पिंटू चौधरी के दोस्त रोहित शर्मा एवं श्रवन कुमार बताया कि वे बिहार के औरंगाबाद से धनबाद के पृथ्वीराज गोचर के घर आए थे. उनका ऑटो पार्ट्स का बिजनेस है. गुरुवार दोपहर बाद पृथ्वीराज गोचर एवं संतोष शर्मा एवं विकी कुमार के साथ 6 दोस्त मैथन डैम घूमने चले आए और नहाने के दौरान यह घटना घटी.

    मृतक पिंटू चौधरी बिहार के औरंगाबाद में ही ऑटो  का कारीगर था. जिसके चार बच्चे भी हैं .घटना के बाद साथियों का रो-रोकर बुरा हाल है. मैथन डैम में डूबे युवक को निकालने में मैथन स्थित स्थानीय नागरिकों  एवं गोताखोरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए तीन घंटे के प्रयास के बाद  शव को  खोज निकाला.

    निरसा से विनोद सिंह की रिपोर्ट


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news