सरायकेला में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर में दो की हालत गंभीर

    सरायकेला में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर में दो की हालत गंभीर

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिले के खरसावां-आमदा मुख्य सड़क के पास आज एक सड़क दुर्घटना हो गई जहां एक अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. सामने से आ रही वाहन मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर फरार हो गया. घटना इतनी तेज़ थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया. 

    गंभीर स्थिति को देखते हुए सरायकेला सदर अस्पताल रेफर

    घटना की सूचना मिलते ही आमदा पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत प्राथमिक उपचार हेतु खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया. जहा चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सरायकेला सदर अस्पताल रेफर कर दिया.घायल युवक की पहचान खरसावां के कुम्हारसाई निवासी समर कुंभकार (35) के रूप में हुई है.

    चाईबासा जाने के दौरान हुआ हादसा

    मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को शाम 3.30 बजे खरसावां के कुम्हारसाई निवासी समर कुंभकार अपनी पत्नी संहाडा कुंभकार के साथ बाइक से चाईबासा जा रहे थे. इसी क्रम में खरसावां-आमदा मुख्य सड़क के आमदा पेट्रोल पंप के समीप आमदा से खरसावां की ओर जा रही एक अज्ञात वाहन सेे टक्कर मार दिया. इस टक्कर से बाइक चालक समर कुंभकार को गंभीर चोट लगी है. उसका दाया पैर फैक्चर हो गया है.सर में भी चौट लगी है. 

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news