BREAKING: पलामू में दर्दनाक हादसा, निजी स्कूल वैन की चपेट में आकर चार साल के मासूम की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    BREAKING: पलामू में दर्दनाक हादसा, निजी स्कूल वैन की चपेट में आकर चार साल के मासूम की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    पलामू (PALAMU): शुक्रवार सुबह जिले में एक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया. हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुलहर गांव में चार वर्षीय मासूम की जान एक निजी स्कूल वैन की टक्कर से चली गई. मृतक बच्चे की पहचान रविंद्र राम के पुत्र मायानंद के रूप में हुई है.

    आंगनबाड़ी जाने के दौरान हुआ हादसा
    जानकारी के अनुसार, मायानंद रोज की तरह आंगनबाड़ी केंद्र जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही एक निजी स्कूल वैन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने तुरंत उसे हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

    मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम
    मासूम की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

    लगातार हादसों से बढ़ी चिंता
    गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले मेदिनीनगर में भी एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से एलकेजी के छात्र विनीत यादव की मौत हो गई थी. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने निजी स्कूल वाहनों की मनमानी, लापरवाही और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news