तोपचांची : दुकान में घुसा ट्रक और मालिक को साथ लेकर बढ़ाता चला गया ,जानिए फिर क्या हुआ 

    तोपचांची : दुकान में घुसा ट्रक और मालिक को साथ लेकर बढ़ाता चला गया ,जानिए फिर क्या हुआ

     धनबाद(DHANBAD) | वह तो बेचारा अपनी दुकान में सुरक्षित सोया हुआ था.  उसे क्या मालूम था कि  मौत उसका पीछा करते हुए दुकान के भीतर प्रवेश करेगी. घर -परिवार से दूर दुकान की सुरक्षा के लिए सोया था.  उसे कहां भनक थी कि  "यमराज" उसके प्राण लेने की तैयारी कर बैठे है.  शुक्रवार की देर रात को धनबाद के तोपचांची के चलकारी मोड पर ऐसा ही कुछ हुआ. सुनने में घटना तो कुछ अजीब जरूर लगती है लेकिन हुई तो है ही.  जीटी रोड किनारे लगी लाठी -भाले  की दुकान में तोपचांची  की  ओर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर घुस गया.  ट्रक की चपेट में आकर सोए दुकान मालिक की मौत हो गई.  दुकान मालिक दुमदुमी  निवासी खिरोधर  महतो बताये गए है. 

    ट्रक दुकान में घुसा तो बढ़ता ही चला गया 
     
     ट्रक असंतुलित होकर रुकने के बजाय आगे बढ़ता चला गया और जाकर एक गड्ढे में गिर गया.  दुकानदार ट्रक में फंस गया  और वह भी खींचते चला गया.  उसके बाद काफी मशक्कत से  दुकान मालिक को निकाला जा सका.  ट्रक चालक को भी चोट आई है.  उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.  तोपचांची  पुलिस ने लाश को जब्त  कर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.  गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है.  लोग आश्चर्यच कर रहे हैं कि क्या मौत भी ऐसी आती है कि घर- दुकान में ट्रक घुस जाए और जीवन लीला खत्म हो जाए.  लेकिन शुक्रवार की देर रात को तोपचांची  में यही सब हुआ है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News