गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह के डुमरी प्रखंड क्षेत्र स्थित एनएच 19 के पास बुधवार की देर रात बदमाशों ने जैन फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर खड़ी ट्रक का तिरपाल काटकर चार सौ अठारह टिन रिफाईन चोरी कर ली. चोरी गए तेल की क़ीमत लगभग 7 लाख 2 हजार दो सौ 40 रुपए के आसपास की बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
रात में की गई टीन रिफाईन की चोरी
घटना को लेकर ट्रक के चालक अजय यादव ने बताया कि वह 4अप्रैल को कोलकाता स्थित बजबज श्याम सुन्दर एण्ड कम्पनी लिमिटेड से 22 लाख 17 हजार 6 सौ रुपये कि टिना रिफाईन लोडकर शक्ति ट्रेडर्स पुराना बाजार जमुई ले जा रहे थे. डुमरी पहुंचकर गाड़ी मालिक अभिषेक कुमार को गाड़ी का हिसाब देने एवं ट्रक में डीजल तेल भरवाने के लिए फोन कर सूचना दिया. जिसके बाद रात के 9 बजे नींद आने के कारण जैन पेट्रोल पंप के समीप गाड़ी खड़ी कर उपचालक पवन कुमार के साथ गाड़ी में सो गए. जिसके बाद गुरुवार की सुबह जब ट्रक मालिक अभिषेक कुमार वहां पहुंचा तो देखा कि ट्रक के पीछे का तिरपाल कटा हुआ है. जब ट्रक के अंदर देखा तो ट्रक में रखा रिफाइन टिन गायब था. जिसके बाद चालक व उपचालक को जगाया और डुमरी थाना को घटना की जानकारी दी.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार अपने दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. साथ ही पुलिस द्वारा पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है ताकी चोरों का पता लगाया जा सके. ट्रक मालिक अभिषेक कुमार ने बताया कि चोरों द्वारा 7 लाख 2 हजार दो सौ 40 रुपए की चोरी की गई है. डुमरा थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया की ट्रक मालिक अभिषेक कुमार के आवेदन के आवेदन देने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस चालक औऱ उपचालक से पूछताछ कर रही है.
रिपोर्ट. दिनेश कुमार
Thenewspost - Jharkhand
4+

