प्राइवेटाइजेशन के कारण घटी नौकरियां, स्वरोजगार की ओर दे रही सरकार विशेष ध्यान : हेमंत सोरेन

    प्राइवेटाइजेशन के कारण घटी नौकरियां, स्वरोजगार की ओर दे रही सरकार विशेष ध्यान : हेमंत सोरेन

    राँची(RANCHI): प्राइवेटाइजेशन के कारण नौकरियों की संख्या घटती जा रही है, ऐसे में स्वरोजगार की ओर विशेष ध्यान देने की योजना सरकार बना रही है. सीएमइजीपी के जरिये सरकार शोषित और वंचित समाज के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की  प्रयास में जुटी हुई है. ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर, धतकीडीह के अर्बन कम्युनिटी हॉल में आयोजित ऑल इंडिया सेंट्रल बैंक एंप्लॉय वेलफेयर सोसायटी के दूसरे फाउंडेशन डे को आवासीय कार्यालय से ऑनलाईन संबोधित करते हुए कहीं.

    आदिवासी, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को लाभान्वित करने प्रयास

    सीएम ने कहा कि सोसायटी बैंक में चल रही योजनाओं से आदिवासी, जनजाति, पिछड़े वर्ग के लोगों को लाभान्वित करने का हर संभव प्रयास  किया जाएगा. कहा, सीएनटी और एसपीटी एक्ट के कारण कई जरूरतमंद को बैंक से लोन उपलब्ध नहीं हो पाता है. सरकार एवं बैंकिंग के लोगों के संयुक्त प्रयास से जनकल्याणकरी योजनाओं को वृहत रूप देने की कोशिश में सरकार जुट चुकी है.

    विकास के पैमानों को रफ्तार देना लक्ष्य

    राज्य में आदिवासियों  की समस्या के समाधान हेतु सरकार काम कर रही है. विकास के पैमानों को रफ्तार  देते हुए खेती-बाड़ी से जुड़े किसान भाई को लोन लेने में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए सरकार उनका गारंटर बन रही है. केसीसी कार्ड के तहत भी उन्हें लोन उपलब्ध कराया जा रहा है. बैंक में जब ऐसे ग्रामीण किसान लोन के लिए आते हैं तो उन्हें हर संभव सहायता करने की आवश्यकता होती है. ऐसी स्थिति में बैंकर्स उन सभी जरूरतमंद लोगों की सहायता जरूर करें. सीएम हेमंत सोरेन ने बैंकर्स ग्रुप को TICCI के युवा उद्यमियों के साथ सामंजस्य बनाकर उन्हें मदद प्रदान करने की अपील की .

    बैठक में ये रहे उपस्थित 

    बैठक में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री  चम्पाई सोरेन, घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, सोसायटी के प्रेसिडेंट शंकर हेमब्रम, सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी  राम हरी बासके, सोसायटी के एडवाइजर  महेंद्र नाथ सोरेन समेत संस्था के अन्य लोग उपस्थित थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news