झारखंड के चतरा में बड़ा हादसा, चाल धंसने से एक बच्ची समेत तीन महिलाओं की मौत, इलाके में मचा कोहराम

    झारखंड के चतरा में बड़ा हादसा, चाल धंसने से एक बच्ची समेत तीन महिलाओं की मौत, इलाके में मचा कोहराम

    चतरा (CHATRA): प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बारा कोचा गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां मिट्टी खुदाई के दौरान चाल धंसने से मिट्टी में एक साथ पांच महिलाएं दब गई. घटना की सूचना पर दल-बल के साथ पुलिस निरीक्षक लव कुमार और थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और जेसीबी के सहयोग से सभी का रेस्क्यू कर उपचार के लिये अस्पताल भेजा. जहां डॉक्टरों ने एक बच्ची समेत तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया. वहीं दो महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है. 

    घर की पोताई के लिए मिट्टी लेने गई थी महिला

    सभी महिलाएं दीपावली के लिए घर की पुताई करने के लिए दूधिया मिट्टी लाने गई थी. इसी दौरान हादसा हुआ. घटना से गांव में मातम का माहौल है. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा सदर अस्पताल भेजा गया है. मृत महिलाएं प्रतापपुर थाना क्षेत्र के हुमाजांग पंचायत के विलासपुर गांव की रहने वाली थी.

    रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा 

     



    Related News