Weather Alert: ठंडा-ठंडा कूल-कूल हुआ झारखंड का मौसम, पिछले 24 घंटे में 7 डिग्री गिरा पारा,पढें आज का हाल

    Weather Alert: ठंडा-ठंडा कूल-कूल हुआ झारखंड का मौसम, पिछले 24 घंटे में 7 डिग्री गिरा पारा,पढें आज का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, वही न्युनतम तापमान भी 3 डिग्री तक गिर चूका है जिसकी वजह से झारखंड का मौसम पूरी तरह से ठंडा-ठंडा कूल-कूल हो चुका है.आपको बताये कि मौसम विभाग ने पहले ही पूर्वानुमान जताया था कि 26 अप्रैल से झारखंड का मौसम बदल जाएगा वहीं देखने को भी मिला. कल शाम से ही तेज हवा चल रही है. जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली वही आज भी झारखंड का मौसम पूरी तरह से ठंडा रहने वाला है.

    पढ़े आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    आज यानि रविवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड में बादल छाए रहेंगे जिसकी वजह से धूप से लोगों को राहत मिलेगी तो वहीं तेज हवाओं की वजह से मौसम पूरी तरह से सुहाना रहेगा.पिछले 1 सप्ताह से प्रचंड गर्मी से झारखंड वासियों का हाल बेहाल था लेकिन एक बार फिर मौसम ने करवट लिया है और लोगों को राहत मिली है.

    आने वाले अगले 1 सप्ताह तक झारखंड पर मेहरबान रहेगा मौसम

    मौसम विभाग की माने तो आने वाले अगले 1 सप्ताह तक झारखंड में मौसम ऐसा ही मेहरबान रहेगा, यानि झारखंड में धूप से लोगों को राहत मिलेगी वही गर्मी से भी राहत मिलेगी. आनेवाले अगले 7 दिनों में झारखंड में बारिश की संभावना जताई गई है जिससे लोग अब राहत की सांस लेंगे.आज झारखण्ड का अधिक्तम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    कल शाम से ही बदल चुका है कोल्हान प्रमंडल के जिलों का हाल

    वही कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां जिले की बात की जाए तो कल शाम से ही यहां का मौसम सुहाना हो चुका है. तेज हवाओं की वजह से गर्मी से राहत मिली है. वही आज यानि रविवार की सुबह से ही यहां पर आंशिक बादल आसमान में दिखाई दे रहे हैं वहीं 8:30 बजे तक यहां धूप नहीं निकली है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news