BIG UPDTAE: हेमन्त सोरेन के जमीन घोटाले मामले में तीन और गिरफ्तार, अब रिमांड पर होगी पूछताछ

    BIG UPDTAE: हेमन्त सोरेन के जमीन घोटाले मामले में तीन और गिरफ्तार, अब रिमांड पर होगी पूछताछ

    रांची(RANCHI): जमीम घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय की।जांच तेज है. दर्जनों लोगों की गिरफ्तारी के बाद भी जांच धीमी नहीं हुई है.देर रात फिर तीन लोगों को ईडी ने गिरफ्तार किया है.सभी का लिंक बड़गाई अंचल से जुड़े 8 एकड़ जमीन से है.जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनमें कोलकाता रजिस्टार ऑफिस के तापस घोष,संजीत कुमार और हजारीबाग कोर्ट में कार्यरत इरशाद अख्तर शामिल है.सभी को PMLA कोर्ट में पेश किया गया है.

    बता दे कि जिस मामले में हेमन्त सोरेन की गिरफ्तारी हुई है.इसमें कई किरदार अभी भी बाहर घूम रहे है.लेकिन केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी कड़ी दर कड़ी जोड़ कर आगे बढ़ रही है.जिसमें अब फिर तीन लोगों की भूमिका संदिग्ध थी.दस्तावेज को कोलकाता से रांची लाने में भी कोलकाता रजिस्टार ऑफिस के कर्मी की भूमिका अहम है.यही कारण है कि अब गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है.

    मालूम हो की कोलकाता के एडिशनल रजिस्टार से भी कई बार ईडी के अधिकारियों में क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ की है.इस पूछताछ में कई जानकारियां मिली जिसके बाद जांच को आगे बढ़ाया गया है.आखिर में जमीन घोटाले में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री जेल में बंद है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news