झारखंड के तीन मंत्रियों को मिले आप्त सचिव,जानिए खबर का डिटेल्स 

    झारखंड के तीन मंत्रियों को मिले आप्त सचिव,जानिए खबर का डिटेल्स 

    धनबाद(DHANBAD): गुरुवार को झारखंड सरकार के तीन मंत्रियों के आप्त सचिन की नियुक्ति कर दी गई है. इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. जानकारी के अनुसार झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संदीप दुबे को मंत्री दीपिका पांडे सिंह का आप्त सचिव नियुक्त किया गया है. इसी प्रकार मंत्री सुदीव्य कुमार के आप्त सचिव के पद पर झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विनय प्रकाश तिग्गा की नियुक्ति की गई है. अजय कुमार सिन्हा को मंत्री रामदास सोरेन का आप्त सचिव बनाया गया है. पत्र में कहा गया है कि यह पद बिल्कुल अस्थाई है. किसी भी समय बिना किसी सूचना के समाप्त किया जा सकता है. दीपिका पांडे सिंह कांग्रेस कोटे से झारखंड सरकार में मंत्री हैं. जबकि सुदीब्य कुमार और रामदास सोरेन झामुमो कोटे से सरकार में मंत्री हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news