BREAKING : रामगढ़-गिरिडीह में दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, कई घायल


रांची(RANCHI) / गिरिडीह(GIRIDIH): रामगढ़ की चुटूपालु घाटी में कार और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई.वहीं कार सवार दो लोग घायल है. दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे.इसके अलावा गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बेको अंडर पास के समीप कार और ऑटो की टक्कर में एक दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. वहीं ऑटो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.
बता दें कि ऑटो सवार लोग महुवरी गाँव से डुमरी लौट रहे थे. तभी ऑटो का डीजल अंडर पास पुल के पास खत्म हो गया. ऑटो बीच सड़क पर बंद हो गई. पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दिया.ऑटो सवार को स्थानीय लोगों ने मीना जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया है. घायल में दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
रिपोर्ट: दिनेश कुमार ,गिरिडीह
4+