बाबानगरी में वज्रपात से तीन किसान की मौत, दो झुलसे, जानिए झारखंड में कितने लोगों ने गंवाई जान

    देवघर (DEOGHAR): देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र में कुदरत का क़हर देखने को मिला है. यहां आसमानी बिजली गिरने से 3 की मौत हो गई. जबकि 2 इससे बुरी तरह झूलसे गए हैं. घटना में झूलसे लोगों को स्थानीय लोगों ने प्राथमिक इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. 

    हाट में उपज बेचने आए थे पीड़ित

    जसीडीह थाना क्षेत्र के मथुरापुर स्टेशन के पास हर गुरूवार को हटिया बाजार लगता है. जिसमें आसपास क्षेत्र के किसान अपनी उपज को बेचने आते है. हटिया में अपनी दुकान लगाने के लिए पास के क्षेत्र से किसान अहमद शेख, कारू मियां और लक्ष्मण मंडल अपनी उपज को बेचने आए थे. हटिया पहुंचने पर जोरदार बारिश शुरू हो गई.  तीनों किसान बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे छिप कर बैठ गए. तभी आसमानी बिजली पेड़ पर गिरी और इसके चपेट में आने से तीनों किसानों की मौत हो गई. जबकी पास ही खड़े दो अन्य किसान इससे झुलस गए. स्थानीय लोगों की मदद से इन्हे सदर अस्पताल भेजा गया. एक तो सूखा का मार झेल रहे किसान और दूसरी और तीन किसान की मौत प्राकृतिक आपदा से होने से अन्य किसानों के बीच भय का माहौल है. जो भी हो आज की इस दुःखद घटना से सभी मर्माहत है.

    देश में ठनके से मौतें घटीं, राज्य में आंकड़ा बढ़ा

    एक रिपोर्ट के अनुसार देश में ठनके यानी बिजली से मौतों की संख्या में 36% की गिरावट आई है. वहीं, दूसरी ओर बात अगर झारखंड की करें तो रिपोर्ट इससे सीधा उलटा है. झारखंड में ठनके गिरने की 6.21% की बढ़ोतरी हुआ है. जानकारी के अनुसार ज्यादातर यंत्र को चोर ले जाते है. चोर यंत्र से तांबा निकालकर बेचते है.

    10 सालों में हुई ठनके से कुल 2390 मौतें

    झारखंड में पिछले 10 साल में 2390 मौतें हुई हैं. आपको बताते हैं किस साल कितने लोगों ने गंवाई हैं जान

    साल 2012- 148

    साल 2013- 159

    साल 2014- 144

    साल 2015- 210

    साल 2016- 265

    साल 2017- 256

    साल 2018- 261

    साल 2019- 283

    साल 2020- 322

    साल 2021- 342

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

     



    Related News