धनबाद के कुसुमविहार में तीन दिवसीय जन्माष्टमी उत्सव शुरू, जानिए आगे क्या क्या होंगे 

    धनबाद के कुसुमविहार में तीन दिवसीय जन्माष्टमी उत्सव शुरू, जानिए आगे क्या क्या होंगे 

    धनबाद(DHANBAD) मंगलवार  को इस्कॉन, कुसुमविहार के सौजन्य से कोयलानगर कम्युनिटी हॉल में तीन दिवसीय जन्माष्टमी उत्सव  प्रारंभ हुआ. उत्सव के पहले दिन सुंदर गोविंद प्रभु ने भगवान एवं सुदामा जी की  मित्रता के बारे में भक्तो को बताया. सुंदर प्रभु ने कहा  कि "इस संसार में मित्रता निभाना और अपने अतिथि का स्वागत करना, हम सभी को भगवान से सीखना चाहिए. किस प्रकार भगवान ने अपने मित्र सुदामा जी का आदर किया, उनका स्वागत किया, अगर हम सब यह  सीख  ले तो जीवन की आधी चिंता यूं ही दूर हो जाएगी. 

    दस दिनों से भक्तों को किया जा रहा था निमंत्रित 

    कथा के बाद  भगवान की आरती हुई एव सभी भक्तो के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. उत्सव के दूसरे दिन अर्थात कल भगवान का आदिवास, विशेष आरती, भोग एव गोरखपुर से आए भक्तो का कीर्तन आयोजित है. इस बार जन्माष्टमी उत्सव में धनबाद वासियों को आमंत्रित करने के लिए   पिछले दस  दिनों से धनबाद के विभिन्न स्थान जैसे बिग बाजार, हीरापुर,  बैंक मोड़, झरिया इत्यादि स्थानों पर कीर्तन का आयोजन किया गया और सभी धनबाद वासियों को उत्सव में समिल्लित होने के लिए आमंत्रण दिया गया. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news