कैश कांड मामले में कांग्रेस के तीन MLA समेत 5 गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

    कैश कांड मामले में कांग्रेस के तीन MLA समेत 5 गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

    रांची(RANCHI): झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल को हावड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी को कैश कांड मामले में गिरफ्तार कर लिया है. आपको बता दें कि गिरफ्तारी से पहले ही कांग्रेस ने तीनों विधायकों को सस्पेंड कर दिया था. हालांकि आगे विधायक क्या करेंगे ये देखने वाली बात होगी. उनके अलावा एक ड्राइवर और सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है. आपको बता दें कि गाड़ी से 50 लाख नगद बरामद हुई थी.  

    क्या था पूरा मामला

    शनिवार देर शाम विधायक की गाड़ी को बंगाल की पांचला थाना पुलिस ने रोक कर तलाशी ली. तलाशी के दौरान गाड़ी से भारी नकद बरामद हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया मौके पर पहुंचीं. उन्हो‍ंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रानीहाटी मोड़ पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था. इसी दौरान झारखंड के जामताड़ा से आ रही एक गाड़ी को रोका गया. गाड़ी पर चालक सहित पांच लोग सवार थे, जिसमें  तीन कांग्रेसी विधायक राजेश कच्छप, नमन विक्सल और इरफान अंसारी भी थे. गाड़ी पर जामताड़ा विधायक का बोर्ड लगा हुआ था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news