गिरिडीह में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, एक युवक का पैर कटकर हुआ अलग, स्थिति गंभीर

    गिरिडीह में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, एक युवक का पैर कटकर हुआ अलग, स्थिति गंभीर

    गिरिडीह(GIRIDIH ):-   गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा हुआ. जहां एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में लिया. इस घटना में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं एक युवक का पैर कटकट अलग हो गया. बताया जा रहा है कि तीनों युवकों की स्थिति काफी गंभीर है. 

    स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना डुमरी पुलिस को दी गई.  इसके बाद तीनों घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां तीनों की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बस को पड़कर डुमरी पुलिस के हवाले कर दिया है.

    इस घटना में अभय कुमार पिता शैलेंद्र मिश्रा जो बिहार के खगड़िया निवासी बताये जा रहे हैं तो दूसरा चरणजीत गुप्ता जो धनबाद के झरिया निवासी तथा तीसरा गोपी उरांव जो बोकारो के चंदनक्यारी के निवासी हैं तीनों एक ही बाइक से गिरिडीह से डुमरी की ओर लौट रहे थे. इसी दरमियान जामतारा के पास यह घटना हुई. फिलहाल पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त बाइक तथा बस को अपने कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार / गिरिडीह 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news