स्टूडेंट बनकर साइबर अपराध करने वाले तीन अपराधी पकड़े गए, जानिए कैसे हुई अरेस्टिंग 

    स्टूडेंट बनकर साइबर अपराध करने वाले तीन अपराधी पकड़े गए, जानिए कैसे हुई अरेस्टिंग 

    धनबाद (DHANBAD) : कोयलांचल सहित झारखंड के विभिन्न जिलों एवं पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक 2 दर्जन से अधिक साइबर फ्रॉड करने वाले तीन अपराधियों को बुधवार को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया.  यह लोग धनबाद के कोलाकुसमा में  एक भाड़े के फ्लैट में रहते थे, जहां से उनकी गिरफ्तारी हुई है. 10 से अधिक मोबाइल फोन ,भारी मात्रा में सिम कार्ड सहित अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए है. 

    घर मालिक को बताया था कि हम स्टूडेंट है

    घर मालिक को बताया था कि हम स्टूडेंट है लेकिन करते थे साइबर क्राइम. इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय  अमर कुमार पांडेय ने  बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कोलाकुसमा से एक भाड़े के फ्लैट में रहने वाले टुंडी के अनिल कुमार महतो व सूरज कुमार मंडल तथा मनियाडीह के दीपक कुमार मंडल को गिरफ्तार किया.  सभी अपराधी उक्त फ्लैट में स्टूडेंट बनकर रहते थे.सभी अभ्यस्त अपराधी है और ठगी के रुपयों से एशो आराम का जीवन व्यतीत कर रहे थे.  

    पुलिस के पहुंचने पर कर दिए फोनों को फार्मेट 

    जब पुलिस ने उनके यहां दबिश दी तब अपराधियों ने सारे फोन को फॉर्मेट कर दिया, परंतु आई फ़ोन फॉर्मेट नहीं हो सका. इसके बाद टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन से पता चला कि अपराधियों के पास से बरामद हर सिम कार्ड से साइबर क्राइम किया गया है.  वहीं नेशनल साइबर क्राइम रेगुलेरिटी पोर्टल पर चेक करने पर इनके विरूद्ध 30 से अधिक मामले पाए गए.  डीएसपी ने  बताया कि इनके गिरोह में अन्य लोग भी शामिल है, जिनकी खोजबीन के लिए पुलिस प्रयासरत है. अपराधी कभी फोन करके, लिंक भेजकर, बिजली बिल बकाया के नाम पर, एटीएम कार्ड का सीवीवी नंबर मांग कर, ऑनलाइन शॉपिंग सहित विभिन्न माध्यम के साइबर क्राइम में करते थे.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news