ग्रामीण चिकित्सक से रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जानिए कहां का मामला


दुमका (DUMKA): दुमका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. ग्रामीण चिकित्सक से 10 लाख रूपए रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी को मुफस्सिल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मुफस्सिल थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने इसकी जानकारी दी.
क्या है मामला
दरअसल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ढोढिया गांव के ग्रामीण चिकित्सक मनोज कुमार भंडारी ने मुफस्सिल थाना में 10 अक्टूबर 2022 को एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसमें कहा गया था कि 30 सितंबर 2022 को मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा 10 लाख रंगदारी के रूप में मांग की गई है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और सदर एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. अनुसंधान के क्रम में इस मामले में तीन लोगों की संलिप्तता की बात सामने आई जिसे चिन्हित करते हुए पुलिस ने विनोद कुमार, मिथुन कुमार और अजय पाल को गिरफ्तार किया है. मुफस्सिल थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने इसकी जानकारी दी.
रिपोर्ट: पंजम झा, दुमका
4+