झारखंड हाईकोर्ट की सुरक्षा पर खतरा, बिना टेंडर खरीदे गए घटिया उपकरण, भाजपा ने राज्य सरकार पर पर साधा निशाना

    झारखंड हाईकोर्ट की सुरक्षा पर खतरा, बिना टेंडर खरीदे गए घटिया उपकरण, भाजपा ने राज्य सरकार पर पर साधा निशाना

    रांची(RANCHI): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है कि राज्य सरकार ने झारखंड उच्च न्यायालय की सुरक्षा के साथ समझौता किया है. पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि हाई कोर्ट के लिए सुरक्षा उपकरणों को अपग्रेड करने के नाम पर बिना टेंडर के सामानों की खरीदारी की गई है. 

    दरसअल जून 2024 में स्पेशल ब्रांच कि एक टीम ने जांच में पाया है कि हाईकोर्ट की सुरक्षा के लिए खरीदा गया डीप सर्च माइन मेटल डिटेक्टर और अंदर व्हीकल सर्च मिरर समेत कुछ अन्य सुरक्षा के उपकरण गुणवत्ता के नजरिए से काफी खराब हैं. स्पेशल टीम की रिपोर्ट ने ये भी खुलासा किया है कि डीप सर्च माइन मेटल डिटेक्टर पूरी तरह से बेकार है. यह उपकरण विस्फोटक के जांच करने के लायक नहीं है. वहीं अंडर व्हीकल सर्च मिरर की गुणवत्ता काफी खराब है. ऐसे में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बिना टेंडर उपकरणों की खरीदारी नियमों के विरुद्ध है. उन्होंने यह भी कहा कि वह राज्य सरकार से मांग करते हैं कि झारखंड उच्च न्यायालय की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए. शाहदेव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय से मदद लेकर उच्च न्यायालय की सुरक्षा को चाक चौबंद किया जाना जरूरी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news