हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से हजारों समर्थक 3 अक्टूबर को पहुंचेंगे रांची, कमलेश के साथ लेंगे भाजपा की सदस्यता

    हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से हजारों समर्थक 3 अक्टूबर को पहुंचेंगे रांची, कमलेश के साथ लेंगे भाजपा की सदस्यता

    पलामू(PALAMU): एनसीपी के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आज बैठक की. इस बैठक में युवाओं की संख्या अधिक देखने को मिली. इस दौरान एनसीपी के सभी प्रकोष्ठ की समीक्षा प्रखंड अध्यक्ष जनेश्वर भुइंया ने की. बैठक में उन्होंने विधायक कमलेश कुमार सिंह के निर्णय से सभी को अवगत कराया. सभी ने एक स्वर में एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक कमलेश कुमार सिंह के निर्णय का स्वागत किया. साथ ही कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह के साथ सभी कार्यकर्ता हैं. वह सभी 3 अक्टूबर को रांची जायेंगे. जब प्रदेश अध्यक्ष भाजपा की सदस्यता प्राप्त करेंगे तब उसी समय सभी कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो जायेंगे.

    पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत

    बैठक में जनेश्वर भुइयां ने बताया कि विधायक कमलेश कुमार सिंह ने जिस क्षेत्र का विकास किया, गरीबों को मान सम्मान दिया उसे भुला नहीं जा सकता. उन्होंने बताया कि पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है. अब इस क्षेत्र में किसी की दाल गलने वाली नहीं है. इस दौरान बैठक में प्रखंड अध्यक्ष जनेश्वर भुइयां, विजय भुइयां, कमलेश प्रजापति, चंदन विश्वकर्मा, रेणु यादव, रामप्रवेश भुइयां, हरी भुइयां, कंधा सिंह, रविन्द्र सिंह के अलावा सैकड़ों युवा उपस्थित थे.

     



    Related News