देवघर: ताला तोड़ कर किराना दुकान से नगदी समेत हजारों के समान की चोरी, लोगों ने दो चोरों को किया पुलिस के हवाले

    देवघर: ताला तोड़ कर किराना दुकान से नगदी समेत हजारों के समान की चोरी, लोगों ने दो चोरों को किया पुलिस के हवाले

    देवघर (DEOGHAR): देवघर में दुकान से चोरी की वारदात रुकने का नाम नही ले रहा है. पिछले दिनों से चोरों ने नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में दुकान से चोरी की घटना को अंजाम दे कर फरार हो रहे है. इसी बीच अब चोरों ने जसीडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है. चोरों ने बीती रात दर्दमारा गांव स्थित एक दुकान में ताला तोड़ कर नकदी समेत हजारों का समान चोरी कर भाग रहे थे. तभी स्थानीय लोगों ने दो चोरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

    दो चोरो को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर पकड़ा

    जानकारी देते हुए दुकानदार कंटु दास बिती रात सपरिवार खाना खाकर सो गये थे. तभी अचानक दुकान से कुछ आवाज आया. जिसे देखने जब वह घर से बाहर आ कर देखे तो चार व्यक्ति उसके दुकान का सामना लेकर भाग रहे थे. तभी कंटु दास ने हल्ला कर आसपास के लोगों को एक जुट किया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर दो चोरों को पकड़ कर घर मे रखा लिया. और पुलिस को सूचना दी गयी.

    हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर पकड़े गए लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वही दूसरी तरफ दुकान से हज़ारों की संपत्ति की चोरी कर अन्य चोर फरार हो गए हैं. फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए चोरों से गहन पूछताछ कर जानकारी इकट्ठा कर रहे है. साथ ही उसके साथी के बारे में भी जानकारी जुटाने के प्रयास में पुलिस जुट गई है.  

    रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news