रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र की शुरूआत होते ही विपक्षी पार्टी लगातार हेमंत सरकार को धेरते हुए सवाल उठा रहे है. सभी नेता का कहना है कि राज्य में विधि व्यवस्था गर्त में चली गयी है. अपराधी राजधानी को अपराध की राजधानी बना चुके है. इन्हीं सवालों के साथ विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है.
इसी कड़ी में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कोयलांचल में हजारों लोग अवैध माइनिंग में दब कर मर गए है. लेकिन यह सरकार अवैध खनन में जान ले रही है. अपराधी खुलेआम घूम रहे है. और आम लोग डर से घर में दुबकने को मजबूर है. लॉ एंड ऑर्डर सबसे ज्यादा खराब झारखंड में है. साथ ही उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं उनका ट्रांसफर कर दिया जा रहा है. लेकिन जो अधिकारी अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं वह अपने पद पर बने हुए हैं. सरकार पूरी तरह से सिर्फ कोयला बालू बेचने में लगी है. इन्हें जनता से कोई लेना देना नहीं है.
रिपोर्ट. समीर हुसैन
Thenewspost - Jharkhand
4+

