चेन पुलिंग कर जहां-तहां ट्रेन रोकने वाले हो जाए सावधान, कभी भी जा सकते हैं जेल, जानिए क्यों

    चेन पुलिंग कर जहां-तहां ट्रेन रोकने वाले हो जाए सावधान, कभी भी जा सकते हैं जेल, जानिए क्यों

    धनबाद(DHANBAD): पूर्व मध्य रेल ने बिना किसी कारण चेन पुलिंग करके रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ अभियान चला रहा है. इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल के सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी शुरू की है. ताकि ट्रेनें अनावश्यक रूप से विलंब ना हो. इस विशेष अभियान में रेलवे सुरक्षा बल ने पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में पिछले दो दिनों में 68 लोगों को हिरासत में लिया है. इन लोगों के विरूद्ध रेल अधिनियम की धारा 141 के तहत कार्रवाई की गई है.

    अभियान चला कर रेलवे कर रहा गिरफ्तार

    ऑपरेशन ‘‘समय पालन‘‘ के तहत 21.02.2023 को कुल 31 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिन में सबसे अधिक 17 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गये, जबकि धनबाद मंडल में 06 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसी तरह रेल सुरक्षा बल ने पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 04, समस्तीपुर मंडल में 03 तथा सोनपुर मंडल में 01 व्यक्ति को अवैध रूप से चेन पुलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है. इसी तरह दिनांक 22.02.2023 को दानापुर मंडल में 22, धनबाद मंडल में 07, समस्तीपुर मंडल में 04 पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 02, तथा सोनपुर मंडल में 02 लोगों सहित कुल 37 लोगों को अवैध रूप से चेन पुलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

    चेन पुलिंग करना है दंडनीय अपराध

    गाड़ियों को बिना ठहराव एसीपी (चेन पुलिंग) करना एक दंडनीय अपराध है. एसीपी करके ट्रेनों को रोकने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. लंबी दूरी वाली गाड़ियों में सफर करने वाले यात्री एसीपी के कारण और ज्यादा परेशान हो जाते हैं.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news