100 रुपए किलो बिक रहा यह आलू, सेहत के लिए है बेहद ही फायदेमंद, जानिए कैसे ये बाजार में बिकने वाले आलू से है अलग

    100 रुपए किलो बिक रहा यह आलू, सेहत के लिए है बेहद ही फायदेमंद, जानिए कैसे ये बाजार में बिकने वाले आलू से है अलग

    टीएनपी डेस्क(Tnp desk):-अभी प्याज के दाम तो आसमान छू रहें है, आमूमन सभी सब्जियां थोड़ी मंहगी बिक रही है. इसके पीछे कई वजहें सामने आ रही है. कहीं मौसम के चलते सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा, तो कही अभी फसल तैयार नहीं हुए हैं. जिसके चलते महंगी सब्जियां बिक रही है. लेकिन, झारखंड के पलामू जिले में एक खास किस्म का आलू है, जो 100 रुपए किलों बिक रहा है. जो देखने में काला लगता है और काटने पर अंदर से बैगनी है. ये काला आलू सेहद के लिए बेहद फायदेमंद बताया जा रहा है.

    काले आलू की खेती  

    पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड के वीर कुंवर सिंह कृषक सेवा सहकारी समिति लिमिटेड डुमरहत्था के सदस्यों ने काला आलू की खेती शुरू की है. इसकी खासियत ये है कि ये आम आलू की तुलना में तीन गुना अधिक तेजी से होता है और इसकी खेती भी जैविक विधि से की जाती है. स्वास्थ्य के नजरीए से ये आलू इतना अच्छा माना जाता है कि ये रोगो से लड़ने में मददगार साबित होता है. इसकी पैदवार करने से  किसानों को बाजार में अच्छे दाम मिलते हैं, अभी इसकी कीमत 100 रुपए किलो है.

    तीन किसान कर रहे खेती  

    काले आलू की खेती फिलहाल तीन किसान प्रियरंजन सिंह, अशोक मिस्त्री और संजय मिस्त्री कर रहे हैं. पांच कट्ठा में काला आलू की फसल लगाई है. इन प्रगतिशील किसानों ने लाल धान, हरा धान, काला गेहूं, सोनामती गेहूं, सुगर फ्री आलू, चिप्सोना आलू, काली हल्दी, पिपरमेंट, तुलसी, लेमन ग्रास की सफल खेती के बाद काला आलू की खेती शुरू की है. अभी ये भी शुरुआती दौर में है और प्रयोग के तौर पर बीज मंगवाया है. इस आलू में किसी भी प्रकार के रासायनिक खाद का प्रयोग नहीं किया गया है. इसकी पैदवार करने में खासियत ये है कि ये सामान्य आलू के मुकाबले कम समय में तैयार हो जाती है. ये आम की तुलना में थोड़ा अलग होता है और इसका पत्ता आम आलू से छोटा-छोटा होता है. इसकी उपरी पर काली और अंदर बैंगनी होता है. फिहलाल, पलामू के किसान शुरुआती चरण में इसकी खेती कर रहे हैं, आगे इसमे संभावनाएं लोगों को दिख रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news