चालाक रूबी भाभी ऐसे फांसती थीं 'देवरों' को जाल में, जब खुद फंसी तो खोल दी पन्ने-दर-पन्ने की पोल

    चालाक रूबी भाभी ऐसे फांसती थीं 'देवरों' को जाल में, जब खुद फंसी तो खोल दी पन्ने-दर-पन्ने की पोल

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची में लगातार ड्रग्स का कारोबार फल-फूल रहा है. इसी कड़ी में ब्राउन शुगर की बड़ी खेप राजधानी रांची सहित कई जगहों पर सप्लाइ करने की मास्टरमाइन्ड बिहार की भाभी जी एक बार फिर रांची पुलिस की हिरासत में हैं. मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, बिहार की भाभी जी से ड्रग्स और ब्राउन शुगर से जुड़े सिंडिकेट पर फिलहाल पूछताछ कर रहे हैं. आपको बताते चले कि रांची सहित कई जिलों में भाभीजी का बड़ा सिंडिकेट काम करता है और कई गिरोह को भी भाभीजी ब्राउन शुगर सप्लाइ किया करती हैं.

    अब रांची में भाभीजी की खूब चर्चा होती रही है, क्युकी रांची की गलियों में ब्राउन शुगर रूपी धीमा जहर फैलाने की बड़ी वजह बिहार की यह महिला है, जिसे भाभी जी के नाम से जाना जाता है. यह भाभी जी पहले भोले भाले या कम उम्र के लड़कों को अपना शिकार बनाती हैं. भाभी जी पहले कम उम्र के लड़कों को ब्राउन शुगर की लत लगाती है, और जब नवयुवक पुरी तरह से ब्राउन शुगर की चपेट में आ जाते हैं तब उनका गिरोह बनाकर उनके दोस्त और जान पहचान के लोगों को भी ब्राउन शुगर की लत पकड़ाई जाती हैं और उसके बदले में अच्छी रकम वसूली जाती हैं.

    वहीं बिहार के सासाराम की रहने वाली भाभीजी मुख्यतः रांची के सुखदेव नगर इलाकों में ड्रग पेड्लर बनाकर अपना कारोबार लगातार फैला रहीं हैं, या यूं कहें की भाभी जी अपने देवरों के ज़रिए अपना सिंडिकेट चला रहीं हैं. ब्राउन शुगर सिंडिकेट की सरगना का नाम रूबी देवी बताया जाता है, जो भाभी जी के नाम से प्रसिद्ध है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news