गोड्डा के इस किसान ने उगाया दुनिया का सबसे महंगे वैरायटी का आम, कीमत 3 लाख रुपए किलो, जानिए क्या है खूबी

    गोड्डा के इस किसान ने उगाया दुनिया का सबसे महंगे वैरायटी का आम, कीमत 3 लाख रुपए किलो, जानिए क्या है खूबी

    गोड्डा(GODDA): आम का सीजन चल रहा है. जून का आधा महीना भी बीत चुका है.अब तक अपने कई वैरायटी के आम खाए होंगे. जहां गोड्डा के बाजारों में अब तक मालदा, बम्बई, मल्लिका, जर्दालू, आम्रपाली, गुलाब खास जैसे वैरायटी मिलते है. वहीं इस बार गोड्डा के एक किसान ने 3 लाख रूपए किलो मिलने वाला जापानी मिया जाकी वैरायटी का आम का पौधा लगाया है.

    पिछले साल जून 2024 में गोड्डा के महागामा के रहने वाले गणेश झा ने इस पौधे को 6 हज़ार रुपए में ऑनलाइन मंगा कर लगाया था, जिसमें इस वर्ष एक आम आया है और लगभग 300 ग्राम का हो चुका है. जिसकी जापानी बाजार में कीमत 90 हज़ार रुपए होगी. गणेश झा ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में अब तक इतना महंगा और इस वैरायटी का आम का स्वाद नहीं चखा है लेकिन शायद इस बार वह इस आम का स्वाद चख पाएंगे. उन्होंने इस वैरायटी के आम का न्यूज़  कई चैनलों में और सोशल मीडिया में देखा था जिसके बाद उन्होंने खुद भी इस वैरायटी के आम का पेड़ लगाने में अपने दिलचस्पी दिखाई और ऑनलाइन इस वैरायटी के आम के पौधे मंगाए.

    बता दें कि गणेश झा एक बड़े बिजनेसमैन हैं, जिनका देवघर और गोड्डा में कई महंगे होटल भी है. इनकी उम्र 74 वर्ष है, और खेती-बाड़ी में इनकी खास दिलचस्पी है जहां यह अपने बागवान में कई अलग-अलग और अनोखी पौधे लगाते रहते हैं

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news