अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में समाज हित में ये लिया गया निर्णय,पढ़िये खबर

    अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में समाज हित में ये लिया गया निर्णय,पढ़िये खबर

    देवघर (DEOGHAR): अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देवघर के एक निजी होटल में आयोजित की गई.इस बैठक में झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से समाज के लोग शिरकत किये.बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में जानकारी देते हुए देवघर के जिलाध्यक्ष डॉ अशोक सिन्हा ने बताया कि सामाजिक और समाज के उत्थान के लिए,कायस्थ समाज को आगे बढ़ाने,राजनीति क्षेत्र में पैठ,समाज को जागृत करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक महासभा द्वारा पहुचने का काम किया जाएगा.

    खुद कायस्थ समाज अपने उपेक्षित हो रहा है-जिलाध्यक्ष

    अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के देवघर जिलाध्यक्ष अशोक सिन्हा ने बताया कि राजनीतिक दलों द्वारा कायस्थों की उपेक्षा नहीं की जा रही है बल्कि कायस्थ समाज अपने उपेक्षित हो रहा है.इसका कारण समाज जीवंत नही हो रहा है,समाज एकत्रित नही होना चाहते है संगठित नही हो रहे और कायस्थ अपने समाज मिलजुल कर रहना नही चाहते इसलिए राजनीतिक दलों द्वारा नही खुद समाज अपने से उपेक्षित हो रहा है. इस बैठक में महासभा के बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए.

    रिपोर्ट. रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news