कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर केंद्र सराकर को दिया जवाब, कहा- यह देश गांधी का है यहां तानाशाही नहीं चलने दिया जाएगा

    कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर केंद्र सराकर को दिया जवाब, कहा- यह देश गांधी का है यहां तानाशाही नहीं चलने दिया जाएगा

     रांची(RANCHI): राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेसी नेताओं और केकार्यकर्ताओं द्वारा सड़क पर केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते दिख रहे है. इसी कड़ी में आज रांची के मोरहाबादी स्तिथ बापू वाटिकाल में OBC,SC, ST और अल्पसंख्यक कांग्रेसियों ने एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज किया. इस सत्याग्रह में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधू तिर्की मौजूद रहे. इस आंदोलन में टाना भगत समाज के लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.

    कांग्रेस पार्टी राजधानी से लेकर पंचायत स्तर तक करेगी प्रदर्शन

    प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश में जिस तरह के हालात इस वक्त देश में है. उससे उभरने के लिए कांग्रेस पार्टी राजधानी से लेकर पंचायत स्तर तक प्रदर्शन करेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र का गला घोंट का काम कर रही है. लेकिन कांग्रेस कभी उन्हें ऐसा करने नहीं देगी. हम बाबा साहब अम्बेडकर के संविधान को बचाने के लिए किसी भी तरह के आंदोलन के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता खत्म इतनी जल्दबाजी में की गई. जैसे अगर देर होता तो कोई बड़ा नुकसान भाजपा को उठाना पड़ सकता. राहुल गांधी को सदन में बोलने से रोका जा रहा था उनके आवाज को बंद कर दिया जा रहा था. लेकिन अब सड़क पर केंद्र सरकार से सवाल पूछे जाएगें.  राहुल गांधी के साथ आज पूरा देश खड़ा है. आने वाले समय में भाजपा को इस का खामियाजा भूगता पड़ेगा जो भाजपा के लिए सही नहीं होगा.

    सड़क से केंद्र सरकार से पूछे जाएंगे सवाल

    कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि भाजपा के लोग हमारे नेता की सदस्यता खत्म कर सदन में सवाल पूछने से रोक सकते है. लेकिन कांग्रेसी अब सड़क पर आवाज़ उठाएगी. राहुल गांधी ने यही पूछा था की आखिर अडानी और PM का क्या रिश्ता है. अडानी की संपत्ति की जांच JPC से क्यों ना कराया जाए. लेकिन इसका जवाब देने से बचने के लिए उनकी सदस्यता ही खत्म कर दी गई. भाजपा गांधी नाम से ही डरती है. वह तानाशाही के जरिये देश को चलाना चाहते है. लेकिन यह देश गांधी का है यहां इनकी तानाशाही नहीं चलने दिया जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news