बुराड़ी कांड की याद दिला रहा मध्यप्रदेश का यह मामला, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश !

    बुराड़ी कांड की याद दिला रहा मध्यप्रदेश का यह मामला, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश !

    TNP DESK:एमपी से एक दिल दहलने वाली खबर सामने आई है. जहां एक ही परिवार के 5 लोग फंदे से लटके हुए पाए गए है. मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल अलीराजपुर के जिला सोंडवा थाने के रावडी गांव का यह पूरा मामला है. जिसके बाद पूरे गांव मे  मातम का माहौल है. ये घटना दिल्ली में हुए बुराड़ी कांड को याद दिलाता है. जहां एक ही परिवार के 11 लोगों का शव घर के आंगन मे फंदे से झूलता पाया गया था. 

    क्या है पूरा मामला 

    जानकारी के अनुसार अलीराजपुर  क्षेत्र के एक ही घर मे 5 लोगों का शव फंदे से लटका मिला है. जिसमे पति पत्नी और तीन बच्चे है. मृतक पति के काका जब सुबह घर पहुंचे तो उन्हे इस घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को बुलाया. इस मामले मे मरने वालों मे मृतक राकेश डोडवा और उसकी पत्नी ललिता  डोडवा और उनके तीन बच्चे  शामिल है. 

    हर दिशा से जांच में जुटी पुलिस  

    मामले की जानकारी के बाद से पुलिस हर एक एंगल के जांच मे जुट गई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इधर पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है, लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि राकेश ने कभी भी अपने किसी रिश्तेदार का जिक्र नहीं किया था. साथ ही साथ पुलिस झाड़ फूंक और तंत्र विद्या की भी जांच कर रही है. 

    दिल्ली के बुराड़ी की याद ताजा  

    ये सामूहिक आत्महत्या आज से पांच साल पहले 30 जून 2018 को दिल्ली के  बुराड़ी  मे हुई कांड को याद दिलाता है. जहां एक ही परिवार  के 11 लोग शामिल थे. जिसमे 1 बुजुर्ग, 2 दंपति जोड़े, 2 मासूम बच्चे और 3 महिला शामिल थी. पुलिस ने इस केस के क्लोजार रिपोर्ट मे कहा था कि ये तंत्र विद्या के कारण हुई घटना  है. 



    Related News