धनबाद के कांग्रेसी बोले- आयरन लेडी थी इंदिरा गांधी तो ईमानदारी के पर्याय थे लौह पुरुष

    धनबाद के कांग्रेसी बोले- आयरन लेडी थी इंदिरा गांधी तो ईमानदारी के पर्याय थे लौह पुरुष

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह  की अध्यक्षता में  जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी  का शहादत दिवस व लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल  की जयंती मनाई गई.  ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि देश के सबसे सशक्त व मजबूत नेतृत्व करने वाली आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी का देशहित में महत्वपूर्ण योगदान रहा है.  बैंकों का राष्ट्रीयकरण,कोयला उद्योग का राष्ट्रीयकरण कर गरीबी हटाओ का नारा दिया, इनके कड़क नेतृत्व व महत्वपूर्ण योगदान से देश को एक नई दिशा मिली.  

    लौह पुरुष हमेशा निष्ठा और ईमानदारी के पर्याय रहे

    देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री व लौह पुरुष स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल  हमेशा निष्ठा और ईमानदारी के पर्याय रहे. वह भारत के आर्थिक और औद्योगिक विकास के विजन वाले दिग्गज नेता थे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष रविंदर वर्मा, मदन महतो,संतोष कुमार सिंह, शमशेर आलम, मनोज कुमार यादव,योगेंद्र सिंह योगी,राजेश्वर सिंह यादव, रमेश जिंदल,नवनीत नीरज,संजय कुमार महतो, जाहिर अंसारी, कुमार गौरव,पप्पू कुमार तिवारी ,कामता पासवान, प्रभाकर नोनिया, इम्तियाज अली,अरविंद सैनी आसिफ रजा,सिकंदर-ए-आजम,भास्कर झा,परवेज अहमद,औरंगजेब अंसारी,इम्तियाज अंसारी,सफीक अंसारी समेत सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे. 



    Related News