एटीएम मशीन काटकर कर रहे थे पैसों की चोरी, आग लगने से जल कर राख हो गए 12 लाख रूपये, देखिए वीडियो

    एटीएम मशीन काटकर कर रहे थे पैसों की चोरी, आग लगने से जल कर राख हो गए 12 लाख रूपये, देखिए वीडियो

    खूंटी(KHUNTI): झारखंड के खूंटी जिले में चोरों के एटीएम चोरी करने की कोशिश में पानी फिर गया. एटीएम चोरी करने के दौरान एटीएम में आग लग गई और तकरीबन 12 लाख रुपए जल कर राख हो गए. दरअसल, खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग के किनारे स्थित बिचना गांव के समीप SBI बैंक के बाहर लगे एटीएम को चोरी करने के लिए चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल किया. लेकिन गैस कटर से एटीएम को काटने के दौरान एटीएम में आग लग गई. जिससे एटीएम में रखे सारे पैसे जल कर राख हो गए.

    जानकारी के अनुसार, चोर रात के तीन से चार बजे के बीच बिचना गांव स्थित एटीएम को चोरी करने पहुंचे. इसके लिए उन्होंने बैंक और एटीएम के पास लगे सारे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. जिसके बाद उन्होंने एटीएम को गैस कटर से काट दिया. लेकिन इस बीच एटीएम में आग लग गई और सायरन बजने लगा. वहीं, सायरन के बजते ही चोर भाग निकले.

    हालांकि, एक सीसीटीवी कैमरे में चोरों की ये करतूत कैद हो गई है. सीसीटीवी फूटेज के आधार पर ही पुलिस जांच में जुट गई है. वहीं, थाना प्रभारी गॉडविन केरकेट्टा ने बताया कि, सुबह एटीएम में चोरी होने की सुचना मिली. जिसके बाद मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की गई. एटीएम में 12 लाख रुपये थे जो जल गए. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news