रेल लाइन निर्माण कार्य को लेकर कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव ,जानिए कौन सी ट्रैन किधर से चलेगी 

    रेल लाइन निर्माण कार्य को लेकर कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव ,जानिए कौन सी ट्रैन किधर से चलेगी

    धनबाद(DHANBAD) - आसनसोल रेल मंडल के बराकर- कुमारधुबी स्टेशनों के बीच पुल संख्या 18 के अप लाइन पर निर्माण कार्य के लिए मेगा पावर एवं ट्रैफ़िक ब्लॉक लेने का रेलवे ने निर्णय किया है. इस कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.मार्ग परिवर्तन-17006  रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 28.08.22 को सालानपुर से भाया आसनसोल, बर्नपुर, जयचंडी पहाड़, भोजुडीह, बोकारो स्टील सिटी होकर चलेगी. 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्ति पुंज एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 28.08.22 को आसनसोल से भाया बर्नपुर , जयचंडी पहाड़, भोजुडीह , महुदा, चन्द्रपुरा होकर चलेगी.आंशिक समापन/ आंशिक प्रारंभ-03546/03545 गया-आसनसोल- गया मेमू यात्रा प्रारंभ 28.08.22 को गया से धनबाद तक आएगी एवं धनबाद से गया को जाएगी. पुनः निर्धारित समय -03555 आसनसोल - बरकाकाना मेमू यात्रा प्रारंभ 28.08.22 को 90 मिनट पुनः निर्धारित समय से चलेगी. यह जानकारी धनबाद मंडल रेल प्रबंधक ने दी है. 
                   



    Related News