दिल्ली की सीधी ट्रेन तो नहीं मिली, लेकिन धनबाद को कोयंबटूर तक की जानिए कितने सालों बाद मिली कोई नई ट्रेन !

    दिल्ली की सीधी ट्रेन तो नहीं मिली, लेकिन धनबाद को कोयंबटूर तक की जानिए कितने सालों बाद मिली कोई नई ट्रेन !

    धनबाद(DHANBAD) | समूचे देश को ऊर्जा की ताकत देने वाले धनबाद को लगभग 15 वर्षों के बाद एक नई  ट्रेन मिली है.  अब धनबाद से कोयंबटूर के बीच नई अमृत भारत ट्रेन चलेगी।  रेल मंत्री ने इसकी घोषणा की है.  उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड की रेल परियोजनाओं के लिए वित्तीय वर्ष 26- 27 में 7  , 536 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है .  धनबाद से कोयंबतूर जाने वाली ट्रेन कई लोगों को राहत दे सकती है.  अमृत भारत एक्सप्रेस चलने से एलेप्पी एक्सप्रेस का दबाव भी कम होगा।  धनबाद से कोयंबटूर के लिए वाया रांची एक और वाया  गया एक स्पेशल चल रही थी.  इसके अलावे धनबाद होकर बरौनी से भी इसी रूट पर एक स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी. 

     रेलवे ने धनबाद- कोयंबटूर को नियमित करने का फैसला कर लिया है.  धनबाद से कोयंबटूर के बीच चलने वाली अमृत भारत का फिलहाल रूट  फाइनल नहीं हुआ है.  लेकिन जानकारी के अनुसार ट्रेन  गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया ,सासाराम, भभुआ रोड सहित अन्य स्टेशनों को होते हुए कोयंबटूर पहुंचेगी।  इधर, धनबाद के डीआरएम ने बताया कि धनबाद स्टेशन से होकर गुजरने वाली थर्ड और फोर्थ लाइन के लिए धनबाद स्टेशन का  विकास होना है.  इसके लिए धनबाद स्टेशन के दो मॉडलों पर चर्चा चल रही है. 

     दक्षिणी छोर पर अधिक से अधिक सुविधाओं को शिफ्ट किया जा सकता है.  उत्तरी छोर पर प्रथम तल से स्टेशन को विकसित करने या फिर सतह  के स्तर पर ही बिल्डिंग को आगे बढ़ने पर विचार चल रहा है.  जल्द ही ड्राइंग फाइनल हो जाएगा।  उन्होंने बताया कि धनबाद स्टेशन पर लिफ्ट को अपडेट किया जा रहा है.  आने वाले दिनों में बिजली कटने के बाद भी अचानक लिफ्ट बंद नहीं होगी।  लिफ्ट के मेंटेनेंस के लिए नई कंपनी से करार किया गया है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News