देवघर में स्टांप टिकट की घोर किल्लत,अधिवक्ताओं को कोर्ट के काम में हो रही है परेशानी


देवघर(DEOGHAR):देवघर में अधिवक्ताओं को स्टांप टिकट नहीं मिलने की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. देवघर का व्यवहार न्यायालय और मधुपुर के अनुमंडल न्यायालय के अधिवक्ताओं का कहना है कि विगत एक महीने से कोर्ट फी अर्थात स्टांप टिकट की काफी किल्लत हो गई है. जिसकी वजह से कोर्ट संबंधित कई कार्य प्रभावित हो रहा हैं.
स्टांप टिकट की किल्लत से अधिवक्ताओं को कोर्ट संबंधित कार्य करने में हो रही परेशानी
वहीं वकीलों को अधिक पैसे देकर स्टांप लेना पड़ रहा है. कई अधिवक्ता तो अपने मुवक्किलों के काम को करने के लिए दूसरे जिले से स्टांप टिकट मंगा रहे हैं. कुछ दिनों से जामताड़ा जिला से टिकट उपलब्ध कराकर वकील अपना काम कर रहे हैं. वहीं अधिवक्ताओं का कहना है कि इसको लेकर उन्होंने एसडीओ और देवघर जिला उपायुक्त को भी जानकारी दी है. बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है.
रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा
4+