धनबाद: फिर शुरू हुआ रंगदारी वसूलने का खेल, पत्र जारी कर क्या कहा गया है कारोबारी से आप भी जानिए

    धनबाद: फिर शुरू हुआ रंगदारी वसूलने का खेल, पत्र जारी कर क्या कहा गया है कारोबारी से आप भी जानिए

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद में फिर शुरू हो गया है रंगदारी का खेल. कहीं चिट्ठी लिखी जा रही है तो कहीं घर के बाहर पटाखे फोड़े जा रहे हैं. रंगदारी नहीं देने पर तरह-तरह की धमकियां दी जा रही है. ऐसा ही एक मामला बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में सामने आया है. डोकानिया नाम के एक बिल्डर से रंगदारी मांगी गई है. इसके लिए हाथ से लिखा गई चिट्ठी जारी की गई है. खुद को मेजर बनाने वाला लिखा है कि हम छोटे सरकार के शूटर मेजर बोल रहे हैं, जो बम तुम्हारे घर पर चला है, उसका जिम्मेवारी हम यानी मेजर लेता है,फोन करके बात कर लो छोटे सरकार से, वरना बम अभी तुम्हारे ऑफिस पर चला है ,अगर पैसा नहीं दिया तो तुम्हारे बेटे पर चलेगा. उसके लिए तुम खुद जिम्मेवार होगे, हालांकि चिट्ठी जारी करने के पहले कारोबारी के कार्यालय के बाहर धमाका हुआ था. वहां कुछ देर के लिए हलचल भी मची थी. कुछ लोगों ने इसकी सूचना बैंक मोड़ पुलिस को दी. पुलिस पहुंची तो बताया गया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था. कुछ लोगों ने अंदेशा जाहिर किया कि पटाखा फोड़ा गया होगा, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news